आईपीएल हैट ट्रिक वाले विदेशी गेंदबाज (Foreign Bowlers With IPL Hat-Tricks) : आईपीएल के इतिहास में कई रिकार्ड्स ऐसे हैं, जिसमे विदेशी खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। इसी कड़ी में एक रिकॉर्ड है गेंदबाजों द्वारा लिया गया हैट-ट्रिक। कई विदेशी गेंदबाजों ने आईपीएल में शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट झटके हैं।
आज हम इस लेख में उन्ही गेंदबाजों का जिक्र करने वाले हैं और बताने वाले हैं कि वो कौन-कौन से गेंदबाज हैं। जो भारत के तो नहीं है लेकिन इस लीग में उनका दबदबा रहा है। तो आइये उन विदेशी गेंदबाजों के बारे में विस्तार से समझने का प्रयास करते हैं। जिन्होंने आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में हैट ट्रिक जैसा बड़ा कारनामा किया है।
आईपीएल हैट ट्रिक वाले विदेशी गेंदबाज
वैसे तो कई भारतीय गेंदबाजों ने भी आईपीएल में हैट ट्रिक लेने का काम किया है। लेकिन यहाँ हम सिर्फ विदेशी गेंदबाजों के बारे में विस्तार से जिक्र करेंगे और जानेंगे की वो कौन-कौन से गेंदबाज हैं।
1:- मखाया एनटिनी – आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में ही दक्षिण अफ्रीका के मखाया एनटिनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से खेलते हुए। तीन गेंदों पर लगातार तीन विकेट लिए थे। उस समय चेन्नई के सामने थी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम।
लेकिन मखाया की गेंदों ने केकेआर के बल्लेबाजों की एक नहीं चलने दी और सौरव गांगुली,देबब्रत दास और डेविड हसी जैसे एक से बढ़ कर एक बल्लेबाजों को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया। ये उस समय पहले विदेशी गेंदबाज थे जिन्होंने आईपीएल में ऐसा कारनामा किया था।
2:- सुनील नरेन – वेस्टइंडीज के सबसे खतरनाक स्पिनर्स में से एक और आईपीएल में अपनी गेंदबाजी के दम पर कई मैच अपनी टीम को जीताने वाले सुनील नरेन भी इस लिस्ट में शामिल है। नरेन वैसे तो गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अभी वो बल्लेबाजी में भी शानदार कर रहे हैं। ये दूसरे विदेशी गेंदबाज हैं जिन्होंने आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में हैट ट्रिक लेने का काम किया है।
2013 के आईपीएल सीजन में केकेआर के तरफ से खेलते हुये पंजाब टीम के सामने उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर डेविड हसी, अज़हर महमूद और गुरकीरत सिंह को चलता किया था। और आईपीएल में दूसरे विदेशी गेंदबाज बने थे, जिन्होंने आईपीएल में ऐसा कारनामा किया था।
3:- शेन वॉटसन – आईपीएल सीजन 2014 राजस्थान रॉयल्स के तरफ से खेलते हुए शेन वॉटसन तीसरे ऐसे गेंदबाज बने थे, जो भारतीय न होते हुए भी आईपीएल में हैट ट्रिक जैसा कारनामा किया था। उन्होंने ये काम हैदराबाद के खिलाफ किया था। और उनके शिकार बने थे शिखर धवन, हेनरिक्स और करन शर्मा।
4:- सैमुएल बद्री – आईपीएल में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का कुछ ज्यादा ही बोलबाला रहता है। तभी तो इस देश का एक और खिलाड़ी सैमुएल बद्री चौथे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में हैटट्रिक लिया है। आरसीबी के तरफ से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2017 में इन्होने लगातार तीन गेंदों पर पार्थिव पटेल, मिशेल मैक्लेनाघन और रोहित शर्मा को चलता किया था।
5:- एंड्रयू टाई – 2017 में एक आईपीएल टीम थी गुजरात लायंस, जिसके तरफ से खेलते हुए एंड्रयू टाई ने आरपीएस के खिलाफ हैट्रिक लिया था। उन्होंने अंकित शर्मा, मनोज तिवारी और शार्दुल ठाकुर जैसे बल्लेबाजों को आउट किया था। इस तरह से वो पांचवे विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल में हैट्रिक लिया है।
6:- सैम करन – 2019 के आईपीएल सीजन में सैम करन ने पंजाब के तरफ से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैट्रिक लिया था। उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा और संदीप लामिछाने को आउट किया था।
7:- राशिद खान – गुजरात टाइटंस के शानदार स्पिनर राशिद खान ऐसे गेंदबाज हैं जो कभी भी पलटवार करते हैं। उनके नाम भी ये रिकॉर्ड दर्ज है। 2023 के आईपीएल में केकेआर के खिलाफ उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर रसेल, सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर को आउट किया था।
आईपीएल हैट ट्रिक वाले विदेशी गेंदबाज
यहाँ हम उन्ही विदेशी खिलाड़ियों के बारे में टेबल के माध्यम से और आसानी से समझने का प्रयास करेंगे जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में हैट्रिक लिया हुआ है।
खिलाड़ी | देश | टीम | खिलाफ | समय |
मखाया एनटिनी | दक्षिण अफ्रीका | सीएसके | केकेआर | 2008 |
सुनील नरेन | वेस्टइंडीज | केकेआर | पंजाब | 2013 |
शेन वॉटसन | ऑस्ट्रेलिया | आरआर | हैदराबाद | 2014 |
सैमुएल बद्री | वेस्टइंडीज | आरसीबी | मुंबई | 2017 |
एंड्रयू टाई | ऑस्ट्रेलिया | गुजरात | पुणे | 2017 |
सैम करन | इंग्लैंड | पंजाब | दिल्ली | 2019 |
राशिद खान | अफगानिस्तान | गुजरात | केकेआर | 2023 |
समापन विचार
आईपीएल हैट ट्रिक वाले विदेशी गेंदबाज (Foreign Bowlers With IPL Hat-Tricks) कौन-कौन से हैं। उनके बारे में पूरी जानकारी आपको उस लेख में दी गई है। अगर आपने इस लेख को पढ़ा होगा तो निश्चित तौर पर आपको समझने को मिला होगा। ऐसी तमाम जानकारी के लिए आप FOMO7 (फोमो7) के ब्लॉग्स पढ़ सकते हैं।
सामान्य प्रश्न
आईपीएल में सबसे पहले हैट्रिक लेने वाले विदेशी गेंदबाज मखाया एंटिनी थे।
इंग्लैंड के सैम करन ने आईपीएल में हैट्रिक लिया है।